{"_id":"626c3a2d5fa05d1ab516ada7","slug":"bhusa-jala-lalitpur-news-jhs2197008148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से घरों रखा भूसा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से घरों रखा भूसा जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोंगरा खुर्द(ललितपुर)। नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराखुर्द में किसी ने बीङी पीकर तीली फेंक दी जिससे आग लग गई। आग की लपटों ने घरों में रखा भूसा को चपेट में ले लिया। इस घटना में पांच ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गांव डोंगराखुर्द में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गली में अचानक पड़े भूसे में अचानक आग लग गई। आसपास के रह रहे लोगों के देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगी इसकी जानकारी लोगों ने गांव में जाकर दी। जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे बड़ी मसक्कत के बाद आग को काबू में कर पाए। करीब तीन घंटे तक ग्रामीण हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाते रहे। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में दर्जनों एकड़ का भूसा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। पेड़ पौधे भी लपटों की चपेट आ गए। साथ ही जलाऊ लङकिया एवं जगदीश अहिरवार, कल्ले अहिरवार दोनों भाईयों के मकान पूरी तरह से जल गए। जयराम, बृजलाल, रतीराम ,पप्पू का भूसा टपरा जलकर राख हो गया है। लेखपाल अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर देखा और लोगों के हुए नुकसान का आंकलन कर लिया है इसकी रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजी जाएगी।