{"_id":"64b5a28bc3db7e377b03a898","slug":"bharatgarh-festival-will-be-celebrated-on-july-22-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-1028-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 22 जुलाई को मनाया जाएगा भारतगढ़ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 22 जुलाई को मनाया जाएगा भारतगढ़ महोत्सव
Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी जानेंगे जनपद के गौरवशाली इतिहास को
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजा मर्दन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 22 जुलाई को भारतगढ़ दुर्ग (तालबेहट किला) में ‘‘भारतगढ़ महोत्सव’’ के आयोजन किया जाना है। महोत्सव के संबंध में आवश्यक तैयारियों के निर्धारण के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारतगढ़ महोत्सव के आयोजन के संबंध में समस्त अधिकारी 19 जुलाई को आयोजन स्थल का सामूहिक भ्रमण कर अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। भ्रमण करने वाले बच्चों के लिए सूक्ष्म जलपान, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र, बैनर, होर्डिंग्स, एलईडी वॉल के माध्यम से वृहद प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जनपद के गौरवशाली इतिहास को आम जनमानस तक पहुंचाने कार्य किया जाना है।
मुख्य सचिव द्वारा विगत एक अप्रैल को जनपद भ्रमण के दौरान तालबेहट किला परिसर में स्थानीय निवासियों की जन आकांक्षाओं के दृष्टिगत राजा मर्दन सिंह की पुण्यतिथि पर इस वर्ष 22 जुलाई को भारतगढ़ महोत्सव का आयोजन तालबेहट किला में किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमलकांत पाण्डेय, अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. इम्तियाज अहमद, नीरज कुमार श्रीवास्तव, एके सिंह, डीडीओ केएन पांडेय, श्रीराम यादव, ओपी सिंह, रामपाल सिंह, सुरजीत सिंह, रंजीत कुमार, निहालचंद्र, राजेश कुमार बघेल, हेमलता, आकांक्षा यादव, आरती सिंह, डॉ. शिरीन सहित आयोजन से संबंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।