फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bharatgarh Festival: Rajamardan Singh was the leader of the freedom movement

भारतगढ़ महोत्सव : स्वतंत्रता आदोलन के पुरोधा थे राजामर्दन सिंह

Sun, 23 Jul 2023 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bharatgarh Festival: Rajamardan Singh was the leader of the freedom movement
तालबेहट (ललितपुर)। भारतगढ़ दुर्ग में शनिवार को ‘भारतगढ़ महोत्सव’ का आयोजन किया गया। राजा मर्दन सिंह की पुण्यतिथि पर किले में देशभक्ति के तराने गूंजे। महोत्सव में वक्ताओं ने राजा मर्दन सिंह को स्वतंत्रता आंदोलन का पुराधा बताया वहीं कुछ ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई का महत्वपूर्ण सेनानी कहा। इस दौरान बुंदेली कलाकारों एवं स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों की धूम रही। किले में नगरवासियों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। विभिन्न विभागों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए और योजनाओं जानकारी दी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित भारतगढ़ महोत्सव में राजा मर्दन सिंह के वंशज छत्र प्रताप सिंह जूदेव, कुंवर शैलेंद्र सिंह जूदेव, कुंवर उदयवीर विक्रम सिंह जूदेव एवं कुंवर ग्रंथवीर सिंह जूदेव और लोकतंत्र सेनानियों का शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने किला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुबह स्कूली बच्चों ने किले का भ्रमण किया और स्काउट गाउंड परेड की गई। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई, जिस पर संपूर्ण भारत दुर्ग प्राणगढ़ तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर राजा मर्दन सिंह के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान एवं कार्यों पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई व जनपद के गौरवशाली इतिहास के बारे में लोक गीतों के माध्यम से बताया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बुंदेली सैरा, राई, बिजना नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा
मोहिनी ग्रुप ने सैरा, निशांत भदौरिया ग्रुप ने राई और भगवान दास ग्रुप के कलाकारों द्वारा बिजना नृत्य सहित देशभक्ति गीत, एकल गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जो आकर्षण का केंद्र रहा। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

ये अधिकारी रहे मौजूद
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार रविंद्र वीर यादव, डीएफओ गौतम सिंह, उप जिलाधिकारी तालबेहट राम यादव, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी तालबेहट राजेश कुमार बघेल, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed