ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में भारत की विजय पर कारगिल विजय दिवस मनाया। उन्होंने घंटाघर चौराहे पर तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।
नगर मंत्री हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसी देश है। दो देशों के बीच हमेशा शांति स्थापित रहनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब हिंदुस्तान हमेशा से देता आया है। कारगिल युद्ध में भी करारा जवाब दिया था। अंकित राठौर ने कहा कि भारतीय सेना हमेशा भारत माता की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी। जिला संयोजक पीयूष प्रताप ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के गौरव और वीरता की निशानी है। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री सुमित प्रताप, विभाग संयोजक राहुल राजपूत, जिला संयोजक पीयूष बुंदेला, नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, विकास सोनी, महेंद्र कुमार, अभिषेक भार्गव, सौरव राठौर, अंकित राठौर, दीपेंद्र साहू, रामजी मड़वारी, आनंद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।