फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhalu ki maut

रेलवे लाइन के किनारे भालू का मिला शव, हड़कंप मचा

Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
bhalu ki maut
धौर्रा के जंगल में मृत पड़ा मिला भालू - फोटो : LALITPUR
ललितपुर-धौर्रा। जाखलौन-धौर्रा रेलवे लाइन के बीच जहाजपुर रेलवे क्रासिंग के आगे रविवार को भालू का शव बरामद हुआ। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभावना जताई जा रही है कि किसी ट्रेन के चपेट में आकर भालू की मौत हुई है। हालांकि विभाग के एसडीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जहाजपुर रेलवे क्रांसिग के आगे खंभा नंबर 1015-15 व 1015-18 के बीच रविवार सुबह एक बड़े भालू का शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच वन संरक्षक गजेंद्र सिंह टीम के साथ वहां पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ करने लगे। उन्होंने भालू के शरीर को देखा लेकिन कहीं से शिकार होने का अंदाजा नहीं लग रहा था। जानकारी पर जिला मुख्यालय से एसडीओ ज्ञान सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि भालू करीब तीन क्विंटल का होगा। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्रा दुर्घटना से भालू की मौत होना लग रहा है फिर भी पोस्टमार्टम के बाद स्थित साफ हो जाएगी। टीम में वन संरक्षक हनुमत सिंह,वाचर कमल सिंह,शोभाराम, अशोक कुमार वन दरोगा आदि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed