{"_id":"6755f8e363950b3edc0d1df6","slug":"bhagwat-katha-is-a-means-of-meeting-the-devotee-and-god-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1009-125437-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भागवत कथा भक्त और भगवान के मिलन का साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भागवत कथा भक्त और भगवान के मिलन का साधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर स्थित श्री शक्तिपीठ बगलामुखी माता मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा शक्तिपीठ बगलामुखी माता मंदिर से शुरू हुई। महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती चल रही थीं। यात्रा गलियों से होकर फिर वापस कथा स्थल पर पहुंची। कथा वाचक पंडित मोहित तिवारी ने कहा, भागवत कथा भक्त और भगवान के मिलन का साधन है। भागवत कथा सुनने मात्र से ही मानव की चिंताएं समाप्त हो जाती हैं। चिंतन बढ़ने से उसकी ज्ञान की कुंडली जागृत होती है और मनुष्य महान बन जाता है। इस दौरान बाबा सुरेंद्र कुमार, शास्त्री आकाश गोस्वामी, धीरज कुमार, आरती आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।