फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Being on the road illegal construction

सड़क पर किया जा रहा अवैध निर्माण

Mon, 08 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के एक मुहल्ले में नगरपालिका की जमीन पर स्थायी रूप से अवैध निर्माण कर लिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, निर्माण कार्य को रोकने व अतिक्रमणकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक सप्ताह पूर्व कोतवाली पुलिस को नगर पालिका की ओर से तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अतिक्रमण करने वाले के हौसले बुलंद हैं।

28 जनवरी को मुहल्ला आजादपुरा तुवन टीला निवासी जगपाल सिसौदिया ने नगरपालिका  के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति नगर पालिका की नवनिर्मित सीसी सड़क को खोदकर टैंक बना रहा है।
विज्ञापन


शिकायत को संज्ञान में लेकर नगर पालिका ने उक्त निर्माण कार्य रुकवा दिया था और 30 जनवरी को दो नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए  कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी थी, लेकिन सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे अतिक्रमणकारी के हौसले  बुलंद हो गए और अब वह सड़क पर स्थाई निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क खोदकर अवैध निर्माण
कब्जाधारी पहले भी अस्थाई झोपड़ी बनाकर अवैध तरीके से सड़क पर कब्जा किए था। पड़ोसी  द्वारा शिकायत करने पर एसडीएम सदर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मौका मुआयना कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जांच में उक्त  निर्माण अवैध पाया गया था और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिरा दिया गया था।

अवैध कब्जा  हटवाने के बाद नगर पालिका ने उक्त स्थल पर सीसी सड़क का  निर्माण करा दिया था। लेकिन, सीसी रोड बनाए एक पखवाड़ा नहीं बीत सका और वहां पर सड़क खोदकर अवैध रूप से स्थायी निर्माण कर लिया गया।

एक और कब्जा
प्रधान डाकघर के बगल में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के सामने गली में पेवरब्रिक्स बिछे हुए थे।  इसके स्थान पर दो सप्ताह पहले नगरपालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन नवनिर्मित सड़क पर एक भवन स्वामी ने कब्जा करते हुए चबूतरे का निर्माण करा लिया है।


अवैध निर्माण के संबंध में कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र भेज दिया गया था, यदि अवैध निर्माण कार्य जारी है तो विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
- राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed