फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bay weather rainy crop benefits

बेमौसम बारिश से फसलों को लाभ

Thu, 19 Nov 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
bay weather rainy crop benefits
तालबेहट। बुधवार की सुबह नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश उन फसलों के लिए लाभकारी है जिन्होंने दो सप्ताह पहले फसल की बुवाई कर दी थी। हालांकि जिन गांवों में फसलों को बुवाई अभी होना है, उन्हें अभी कुछ दिन और मौसम के साफ होने का इंतजार करना पड़ेगा। उधर, पानी बरसने से सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रबी की फसल की बुवाई अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाती है। जो नवंबर तक चलती है। जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए नहर का साधन नहीं है, वह अपनी फसल की बुवाई समय पर कर लेते है। जिन किसानों को नहरों पर आश्रित रहना पड़ता है, वह नहरों के रोस्टर के अनुसार बुवाई का काम शुरू करते है। अधिकांश गांवों में फसल की बुवाई हो चुकी है, लेकिन कुछ गांव अभी भी ऐसे हैं, जहां पर बुवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को देर रात मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कुछ समय के लिए ठंडी हवा चलती रही, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। बुधवार की तड़के नगर सहित आसपास के कई गांवों में कहीं तेज तो कहीं मामूली बारिश हुई। बारिश होने से बुधवार को मौसम में ठंडक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बारिश होने से उन किसानों की फसलों को काफी लाभ हुआ है, जिन्होंने दो सप्ताह पहले फसलों की बुवाई कर दी थी।
- महेश प्रजापति, ग्राम कड़ेसराकलां
------------
बारिश से उन किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है, जिन किसानों की फसल अभी जमीन से बाहर निकल रही है।
- मातादीन, ग्राम भोजोवारो
--------------
गांव में कम बारिश हुई है। जहां बारिश अधिक हुई है, वहां किसानों को फसल बोने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।
- राजाराम पाल, ग्राम बिजरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed