{"_id":"a3de74a5be701435c60f47a3f8edd629","slug":"baton-charged-lawyers-attacked-the-judiciary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों पर लाठी चार्ज न्यायपालिका पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों पर लाठी चार्ज न्यायपालिका पर हमला
ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। लखनऊ में साथी अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने का जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वकीलों पर लाठी चार्ज करना न्यायपालिका पर हमला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की हत्या का विरोध किया। उन्होंने अधिवक्ता के हत्यारे की गिरफ्तारी किए जाने, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये, एक परिजन को शासकीय नौकरी और सुरक्षा दिलाए जाने की मांग प्रदेश शासन से की है।
विज्ञापन
वहीं, अधिवक्ता की हत्या का विरोध कर रहे व उसके परिजनों की सहायता के लिए लखनऊ न्यायालय व सिविल कोर्ट में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने पर भी रोष व्यक्त किया गया।
इस मौके पर अधिवक्ता राजेश देवलिया, शंभूदयाल शर्मा, मनोहरलाल चतुर्वेदी, प्रदीप अगरिया, जगदीश सिंह लोधी, शंकर सिंह निरंजन, हरदयाल सिंह, बृजकिशोर सिंह, श्यामाकांत चौबे, प्रभुदयाल सेन, राजकुमार जैन, राकेश तिवारी, अरविंद साहू, राजेंद्र रजक, हरीराम, प्रतीश तिवारी, मुकुट बिहारी रावत आदि मौजूद रहे।