फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Basic facilities could not be provided

Lalitpur News: नहीं मिल पाईं मूलभूत सुविधाएं

Wed, 21 Aug 2024 04:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities could not be provided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 मोहल्ला रावतयाना द्वितीय के अहिल्याबाई कॉलोनी में सात वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। यहां अब तक मुख्य मार्ग व गलियों में सड़क नहीं बन सकी है। रास्ते पर दलदल होने से बारिश के मौसम में घरों तक पहुंचना तक दुश्वार हो रहा है। बिजली व पानी की सुविधा भी नहीं हो सकी है।
नगर पालिका की सीमा विस्तार के समय अहिल्याबाई कॉलोनी को पालिका में शामिल किया गया था। मोहल्लावासियों ने उम्मीद लगाई थी कि अब मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। नियमित रूप से साफ-सफाई होगी। गलियों में सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। प्रकाश के लिए विद्युतीकरण किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। पेयजल का संकट भी दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन, सात वर्ष बाद भी सड़कें कच्ची बनी हुई हैं। वर्तमान में बारिश होने से रास्तों पर जलभराव से यह दलदल में तब्दील हो गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। बिजली न होने से शाम होते ही घरों में अंधेरा छा जाता है। रात में मच्छरों से ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं। कुछ लोग अधिक दूरी से केबल डाले हुए हैं, जो आए दिन फाल्ट होने से बाधित बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed