{"_id":"5d3b20b88ebc3e6cdd4a9bef","slug":"barua-river-will-give-water-and-inspiration-lalitpur-news-jhs144428132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े कदम, पानी के साथ प्रेरणा देगी बरुआ नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े कदम, पानी के साथ प्रेरणा देगी बरुआ नदी
विज्ञापन
बjरुआ नदी पर श्रम दान करते जिलाधिकारी एवं अन्य।
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े कदम, पानी के साथ प्रेरणा देगी बरुआ नदी
ललितपुर। कागजों पर ‘तालाब’ बनाने की सरकारी कार्यशैली की छवि से इतर ललितपुर में सूखती जा रहीं नदियों को पुनर्जीवित करने पर जमीनी काम हो रहा है। मड़ावरा में ओडी नदी के बाद अब तालबेहट क्षेत्र की बरुआ नदी को जीवित करने के लिए प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं। जिलाधिकारी के अनुसार मनरेगा के तहत इस नदी का पूर्ण स्वरूप देकर इसके तट पर एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। जामिनी नदी में मिलने वाली 15 किलोमीटर लंबी यह छोटी नदी क्षेत्र के लिए बेहतर जलस्रोत और पर्याप्त पानी के लिए तरस रहे बुंदेलखंड के लिए छोटे पर महत्वपूर्ण प्रयास की प्रेरणा देगी। इस काम में गांव वालों और सामाजिक संस्थाओं का भी सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है।
शुक्रवार को ब्लॉक तालबेहट के ग्राम पंचायत विजयपुरा में डीएम मानवेंद्र सिंह ने बरुआ नदी के जीर्णोद्धार के लिए सामूहिक श्रमदान की शुरुआत की। बताया कि ओडी नदी की तुलना में इस नदी में जल के अधिक स्रोत उपलब्ध हैं। नदी में पर्याप्त पानी और प्रवाह के लिए आठ चेकडैम को साफ किया जाएगा। बरुआ नदी के बहाव के क्षेत्र में 15 ग्राम पंचायतें आती हैं। कार्य योजना के अनुसार पूरे वर्ष भर कार्य किया जाएगा। इसमें ग्राम प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण है। बीडीओ, वन विभाग, पुलिस विभाग समेत सभी महकमे इस काम में जुटेंगे। इस दौरान जन जन जोड़ो कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संजय सिंह, बुंदेलखंड सेवा संस्थान के वासुदेव, उप जिलाधिकारी तालबेहट कृष्ण कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी तालबेहट ज्योतिरानी कौशिक, प्रधान ग्राम पंचायत विजयपुरा विमला देवी सहित अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया।