फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   barodiya become t20 champion

बरौदिया बनी टी 20 फाइनल विजेता

Fri, 22 Jan 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
barodiya become t20 champion
ग्राम मानिकपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरण करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में आयोजित टी- 20 टूर्नामेंट फाइनल मैच के साथ समापन किया गया। फाइनल मैच बरौदिया और उल्दनाकलां के बीच हुआ। इसमें बरौदिया की टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन

टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उल्दनाकलां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 132 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बरौदिया की टीम ने 12 ओवर में 133 रन बनाकर जीत हासिल कर टी-20 ट्राफी पर कब्जा किया। गेंदबाज रोहित पटेल ने सात विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज और राजदीप को ऑफ द मैच दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि बसपा विधानसभा उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह लोधी और गजेंद्र सिंह राजपूत रहे। निर्णायक की भूमिका में करन सिंह और कप्तान सिंह, कमेंट्रेटर हाकिम सिंह, स्कोरर कमल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान धनीराम सिंह राजपूत, खिलान सिंह, राघवेंद्र राजपूत, लाखन सिंह, अखिलेश सिंह, शेर सिंह, गजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जगभान, प्रतिपाल, अनुरुद्ध सिंह, राजेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed