फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bar Association Elections: Four candidates each in the fray for the posts of President and General Secretary.Bar Association Elections: Four candidates each in the fray for the posts of President and General Secretary.

बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चार-चार प्रत्याशी मैदान में

Fri, 10 Jul 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Four candidates each in the fray for the posts of President and General Secretary.Bar Association Elections: Four candidates each in the fray for the posts of President and General Secretary.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। कई प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के चलते कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है, जबकि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष समेत कई प्रमुख पदों पर मुकाबला रोचक हो गया है।
अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार देवलिया, हेमंत कुमार चौधरी, राजेंद्र कुमार रजक और कृष्ण कुमार बंसल चुनाव मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद पर शंभूदयाल शर्मा, महेंद्र कुमार जैन, हरीश अग्रवाल और लखनलाल यादव के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाश बाबू समैया और भगवत प्रसाद पाठक आमने-सामने हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) के लिए चेतराम और शशिकांत दीक्षित मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (एक पद) के लिए अजय कुमार कुशवाहा, विजय नारायण गोस्वामी, निधि सिंह सहरिया, धर्मेंद्र कुमार और कमलेश सिंह लोधी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना परमार और भारती वर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। सहमंत्री (प्रशासन) पद पर गौरव कुमार सेन, सहमंत्री (पुस्तकालय) पद पर प्रहलाद सिंह तथा सहमंत्री (प्रकाशन) महिला पद पर भारती वर्मा के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद, एक महिला आरक्षित) के लिए रामकुमार वैष्णव, मोहम्मद खान, राजाराम खटीक, मनीष कुमार नायक और मनीष कुमार शर्मा मैदान में हैं। इस पद पर एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद, एक महिला आरक्षित) के लिए प्रवेश कुमार शर्मा, लोकेश कुमार, रमाकांत गोस्वामी, राहुल शुक्ला, अर्जुन कुशवाहा, पुष्पलता प्रजापति और गंधर्व सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं। इस श्रेणी में दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।

चुनावी प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में संपन्न कराई जा रही है। कमेटी के सदस्य कुशल चंद जैन, सुरेंद्र कुमार खैरा, विजय कुमार सक्सेना और अनिल कुमार अलया हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी विपिन बिहारी सक्सेना हैं। चुनाव अधिकारियों में श्रीबल्लभ करौलिया, पवन कुमार जायसवाल, आशीष कुमार मित्तल, पवन कुमार जैन और अंगद श्रीवास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed