{"_id":"609c38f08ebc3edca35a405f","slug":"bajaj-established-oxygen-plant-lalitpur-news-jhs194820565","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा बजाज एनर्जी समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा बजाज एनर्जी समूह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए बजाज एनर्जी समूह बड़ी सौग़ात लेकर आया है। बजाज समूह के स्वामित्व वाली ललितपुर पॉवर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने जनपद के ग्राम बुरौगांव स्थित पॉवर प्लांट परिसर में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की घोषणा की है । कंपनी के इस कदम से कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को रोकने में मदद मिल सकेगी।
कोविड- 19 की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मौतें ऑक्सीजन की कमी से हो रही हैं। जिले में ऑक्सीजन का कोई प्लांट नहीं है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने ललितपुर पॉवर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की कमी से अवगत कराया था। कंपनी प्रबंधन ने प्रस्ताव को तत्काल स्वीकार कर लिया। तमाम कोशिशों के बाद गैजट्रोन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा तीन महीने के अंदर 20 घन मीटर प्रति घंटा ( 20,000 लीटर प्रति घंटा ) क्षमता के प्लांट को स्थापित करने तैयार हो गई और उसे आर्डर दे दिया गया है।
कंपनी के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज ने बुधवार को ललितपुर में अतिशीघ्र ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी का सदैव यह उद्देश्य रहा है कि देश और समाज की सेवा में अग्रणी रहे। हम समाजसेवा के क्षेत्र में कुशल प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं। प्रति पल व्यापार के साथ- साथ समाजसेवा हमारा ध्येय है। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना इन्हीं प्रयासों में से एक है। बजाज समूह के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह बनकोटी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में भी हम दिन रात एक करके प्रदेश को निर्बाध रूप से ऊर्जा की आपूर्ति कर रहे हैं।