फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bachcho ki padai ka jariya whatsapp group bane

बच्चों की पढ़ाई का जरिया व्हाट्सएप ग्रुप बने

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
bachcho ki padai ka jariya whatsapp group bane
लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई का जरिया व्हाट्सएप ग्रुप बन गए हैं। ऐसा ही प्रयोग ब्लाक जखौरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरेबाबा मसौरा कलां के प्रधानाध्यापक ने किया है। उन्होंने 180 बच्चों के अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया है। इसके माध्यम से बच्चों से घर पर ही शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा है। इन दिनों कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते शैक्षणिक संस्थाओं पर ताला लटका है। इससे स्कूलों में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। इसके मद्देनजर कुछ स्कूलों ने घरों में रह रहे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। ब्लाक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती देहरे बाबा मसौरा कलां ने शुरुआत की है। इसमें शिक्षक, अभिभावक, ग्राम प्रधान व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को जोड़ा है। इस ग्रुप में बच्चों को होमवर्क के लिए शैक्षणिक सामग्री भेजी जा रही है। प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी का कहना है कि कान्वेंट व नर्सरी विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय स्कूल भी ऑनलाइन शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में 180 अभिभावकों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed