फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aveth khanan

शहर सीमा में बिना लाइसेंस संचालित हो रही टालें

Sun, 27 Aug 2017 01:14 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 27 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
aveth khanan
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर।
विज्ञापन

जिला खनिज विभाग व प्रशासन द्वारा खनन के खिलाफ भले ही अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जिला मुख्यालय पर ही शहर सीमा के भीतर खुलेआम खनन सामग्री का अवैध तरीके से भंडारण किया जा रहा है। इन अवैध टाल संचालकों के पास खनन भंडारण का कोई लाइसेंस भी नहीं है, इससे विभाग को राजस्व की भारी क्षति हो रही है और साथ ही शहर की सड़कों का भी बुरा हाल हो रहा है। संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।


खनन का भंडारण करने के लिए खनिज विभाग द्वारा लाइसेंस जारी किया जा सकता है, इस लाइसेंस पर बालू, बोल्डर व गिट्टी आदि खनन सामग्री का भंडारण किया जाता है। खनन सामग्री के भंडारण के लिए लाइसेंस जरूरी है। वहीं, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश से सड़के खराब न हो और नागरिकों को कोई समस्या खड़ी न हो, इसलिए शासन से सख्त निर्देश हैं कि खनन सामग्री का भंडारण शहर सीमा से 50 मीटर की दूरी के बाहर ही किया जाए। जबकि जिला मुख्यालय पर ही इन नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। शहर सीमा के भी नियमों के विपरीत खनन का भंडारण किया जा रहा है और साथ ही उक्त भंडार करने वालों के पास कोई भंडारण का कोई लाइसेंस भी नहीं हैं। शहर के इलाइट क्षेत्र, नेशनल हाइवे, मवेशी बाजार व तालाबपुरा क्षेत्र की पहचान अवैध खनन भंडारण के रूप में बन गई है। इन इलाकों में सबसे अधिक अवैध खनन का भंडारण है। इनमें से वर्तमान में तालाबपुरा क्षेत्र में अवैध खनन का काफी बड़े स्तर पर भंडारण है। तालाबपुरा के मुख्य मार्ग पर ही श्री नृसिंग मंदिर के पास ही अवैध तरीके से टाल संचालित हो रही है। जहां पर भारी मात्रा में बालू व अन्य खनन सामग्री का भंडारण हैै। इसके अलावा विदुआ कालोनी में खाली पड़े दर्जनों प्लाट पर भारी मात्रा में बालू डंप है, यह भी अवैध तरीके से डंप करके बेचे जा रही है। इसी तरह शहर की सीमा भीतर और बिना लाइसेंस के अनेकों स्थानों पर खनन का भंडारण करके अवैध तरीके से टाल संचालित की जा रही हैं। विभाग इस बात को झुठला भी नहीं सकता है कि शहर सीमा के भीतर जो भंडारण है वह अवैध है, क्योंकि विभाग भी शहर सीमा के भीतर लाइसेंस जारी नहीं कर सकता है। इसके अलावा यह सवाल भी खड़ा होता है कि जब प्रदेश में बीती 01 जुलाई से तीन माह के लिए खनन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है, तो फिर इतने बड़े स्तर पर यह बालू कहां से आ रही है। बीते दिनों खनिज विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देशन पर ग्रामीण इलाकों में अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी तरह की कार्रवाई के लिए शहर क्षेत्र में भी जल्द से जल्द अभियान छेड़ना जरुरी है।
विज्ञापन


जल्द चलाया जाएगा अभियान
शहर सीमा के भीतर खनन का भंडारण करना या फिर खनन सामग्री की टाल संचालित कर नियमों के खिलाफ है। यदि ऐसा हो रहा है तो जल्द ही शहर क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार
जिला खनिज अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed