फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   auto driver death by hanging

Lalitpur News: फांसी लगाने से ऑटो चालक की मौत

Fri, 17 Mar 2023 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
auto driver death by hanging
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में बुधवार की देर रात को एक ऑटो चालक ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों यह देख उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर निवासी विनोद कुमार अहिरवार (40) पुत्र केसरी प्रसाद बुधवार की रात में खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में जाकर सोने चला गया। जब पत्नी व बच्चे सो रहे थे,रातकरीब तीन बजे विनोद में उसी कमरे में पंखा पर साड़ी से फांसी लगा ली, जिससे वह तड़पने लगा और उसके पैर लगने से बर्तन गिर गए। जिस पर उसकी पत्नी व बच्चे जाग गए और यह देख चीखने चिल्लाने लगे। यह देख आसपास के लोग मौके पर आ गए और उसके जीवित होने की आस पर उसका साड़ी का फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है और वह तीन भाई व दो बहनों में चौथे नंबर का था। वह ऑटो चलाकर घर का भरण पोषण करता था। वह रात में करीब बारह बजे मोहल्ला से बरात निकलने पर जाग रहा था और बरात देखने बाहर भी निकला था। परिजनों के अनुसार उन्हें उसके फांसी लगाने के कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed