फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Audience danced to Rai folk songs, strength was seen in sports competitions.

Lalitpur News: राई लोकगीत पर झूमे श्रोता, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा दमखम

Sun, 15 Feb 2026 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Audience danced to Rai folk songs, strength was seen in sports competitions.
पाली खेल एवं मेला महोत्सव के समापन अवसर पर समाजसेवियों का किया गया सम्मान, बुंदेली संस्कृति की दिखी झलक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। पाली खेल एवं मेला महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग समापन समारोह नगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ। बुंदेलखंड के लोकप्रिय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राई लोकगीतों पर श्रोता झूम उठे। बुंदेली संस्कृति की झलक दिखी। कई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
मंच पर कलाकार जयसिंह राजा, वीणा देवी एवं ज्योति कुशवाहा ने वंदना के साथ-साथ भजन-कीर्तन एवं बुंदेली राई लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नगर के लोकगायकों एवं समाजसेवियों के सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने कहा कि पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 का आयोजन नगर के लिए एक ऐतिहासिक पहल रहा है। इतना विशाल आयोजन बिना किसी सरकारी मदद के सफल किया गया। महोत्सव में निजी विद्यालयों के अध्यापकों का प्रशिक्षण, बच्चों की कार्यशाला, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापारियों का सम्मान, कबड्डी टूर्नामेंट, क्रिकेट प्रतियोगिता, एथलेटिक्स सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed