फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ATMs handicap gifts of sisters

बहनों के उपहार में एटीएम बना बाधा

Tue, 08 Aug 2017 12:50 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 08 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
ATMs handicap gifts of sisters
atm lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। शहर में विभिन्न बैंकों के लगभग 20 एटीएम खुले हुए है, लेकिन इनमें से वर्तमान में कोई भी काम नहीं कर रहा है। इससे रक्षाबंधन त्योहार पर लोगों को पैसे के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। भाइयों के पास नकदी नहीं होने के कारण कई बहनों को तो रक्षा बंधन का उपहार भी नहीं मिल सका। 
विज्ञापन

भाई-बहनों के प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन की खुशी में एटीएम मशीनों ने खलल डाल दिया है। त्योहार के एक-दो दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरु हो जाती हैं। विगत कुछ दिनों से शहर में संचालित एटीएम मशीनों की सेवाएं सुचारु रुप से नहीं चल रही हैं, त्योहार के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों ने भी एटीएम मशीनों के संचालन की ओर ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ा है। शनिवार शाम से ही एटीएम मशीनों के बाहर रुपए निकाले वालों की कतारें लगना शुरु हो गई थी। शनिवार बीतने के बाद रविवार की सुबह तक शहर की लगभग सभी एटीएम मशीनों ने साथ छोड़ दिया था। इलाइट चौराहा और सावरकर चौक पर स्थित एक-एक एटीएम मशीन को छोड़कर सभी मशीनों के रुपये खत्म हो गए थे। इसके अलावा कुछ मशीनें आउट ऑफ सर्विस बता रही थी, जो सोमवार तक सर्विस नहीं दे सकीं। लोग शहर में संचालित समस्त एटीएम मशीनों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। त्योहार की तैयारियों व खरीददारी पर भी इसका असर पड़ा।  
विज्ञापन

---------- 
गंभीरता नहीं दिखाते हैं अधिकारी 
लगभग सभी बैंकों के एटीएम मशीनों का संचालन निजी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। नोटबंदी के बाद से ही एटीएम मशीनों की सेवाएं सही तरह से पटरी पर नहीं आ सकती है। इससे जनता को लेने वाली समस्या के निस्तारण को लेकर संबंधित बैंकों के जिला स्तरीय अधिकारी व मुख्य शाखा प्रबंधक भी गंभीरता से नहीं लेते हैं, यही कारण है एटीएम मशीन संचालित करने वाली संस्था अपनी मनमर्जी चला रही है। विगत कई दिनों से एसबीआई बैंक के एटीएम मशीनों पर ताला पड़ा हुआ है। इसके अलावा तुवन चौराहे पर स्थित मुख्य शाखा के बाहर एटीएम की दो मशीनें रखीं है, लेकिन इसमें से एक मशीन एक माह से आउट ऑफ सर्विस बता रही है, जिसको अभी तक सुधारा नहीं गया है। इसके साथ ही तालाबपुरा मार्ग, इलाइट चौराहा, रेलवे स्टेशन, तुवन चौराहा पर लगी एटीएम मशीनें भी कई दिनों से शो-पीस बनी है। इसका खामियाजा केवल जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। आम दिनों में तो किसी तरह से जनता अपना काम चला लेती है, लेकिन इससे त्योहारों के दौरान सारी व्यवस्थाएं फेल हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------- 
फोटो- 12 
त्योहारों पर तो चालू रहें एटीएम 
महीने में 15 दिन तो एटीएम की मशीनें बंद रहती है, कम से कम त्योहारों के समय तो एटीएम मशीनों की सेवाएं दुरुस्त कर दी जाएं। सभी लोग अपने रुपयों को बैंक में ही रखने लगे है, इससे त्योहारों पर जब लोगों को नकदी की जरुरत होती है तो वह एटीएम पर ही आते हैं। ऐसे में यदि एटीएम बंद हो तो फिर त्योहार की सारी व्यवस्थाएं व तैयारियां बिगड़ जाती हैं। दो दिन से एटीएम मशीनों के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई भी मशीन चालू नहीं है। 
-अनिकेत राठौर 
स्थानीय नागरिक। 
======= 
फोटो- 11 
अपने ही रुपए निकलने में होती परेशानी 
बैंक में जमा खुद के रुपयों को निकालने के लिए इतनी समस्या होती है। बुरा लगता है जब एटीएम मशीन खराब होने के कारण खुद के ही रुपए नहीं निकल पाते हैं। सभी एटीएम के चक्कर लगाकर आया हूं, लेकिन कहीं पर भी रुपए नहीं निकले। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। साल में एक ही बार त्योहार आता है। बहन के पास रखी बंधवाना है, लेकिन बहन को उपहार देने के लिए जेब में रुपए नहीं हैं। 

अमित कुमार 
स्थानीय नागरिक। 
-------------- 

वर्जन 
त्योहार के कारण कैस खत्म 
त्योहार के कारण लोगों ने एटीएम से अधिक नकदी निकाल लिया है, इससे एटीएम में कैस नहीं बचा है। हो सकता है कुछ मशीनें खराब हों। लोगों को भी अन्य लोगों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए त्योहारों पर कम ही रुपए निकालने चाहिए, ताकि अन्य लोगों का भी काम चल सके। 
-एके मित्तल 
एलडीएम, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed