फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Atal amrit yojna should be fast

अटल अमृत पेयजल योजना में लाएं गति: उमा

Mon, 29 Jun 2020 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Atal amrit yojna should be fast
अटल अमृत योजना - फोटो : ??? ???? ?????
ललितपुर। भोपाल से लखनऊ जाते समय मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री/ पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कुछ देर के लिए सर्किट हाउस में रुकीं। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अटल अमृत पेयजल योजना में तेजी लाने को कहा, ताकि शहरवासियों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती श्रीराम जन्मभूमि मामले में चल रहे मुकदमे में उपस्थित होने के लिए भोपाल से लखनऊ जाते समय ललितपुर में कुछ देर के लिए रुकी। वह श्री रामजन्म भूमि मामले में लालकृष्ण आडवाणी और कल्याण सिंह के साथ आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उन्हें खूब प्यार मिला है। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना व अन्य आपदाओं से जिले को मुक्त रखने के लिए मां ललितेश्वरी देवी, तुवन के हनुमान बब्बा और नृसिंह मंदिर के भगवान नृसिंह व शिवजी की आराधना की और सभी के कल्याण की प्रार्थना की है। उन्होंने स्वयं द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। खासकर अटल अमृत पेयजल योजना को लेकर अधिकारियों से वार्ता की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह, लोधी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, देवेंद्र गुरु, निखिल रामकुमार तिवारी, घनश्याम साहू, प्रमोद बड़ौनिया, महेश भैया, मनीष अग्रवाल, गौरव गौतम, विनोद अगरिया, शशि शेखर पांडे, आलोक चौबे, सुबोध शर्मा, मुकेश गुप्ता, ब्रजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed