{"_id":"662d7df6fda8b0df690c16a4","slug":"assistant-finance-and-accounts-officer-will-see-financial-progress-in-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113883-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालयों में सहायक वित्त व लेखाधिकारी देखेंगे वित्तीय प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालयों में सहायक वित्त व लेखाधिकारी देखेंगे वित्तीय प्रगति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में वित्तीय गड़बड़ी रोकने के लिए अब स्कूलों का निरीक्षण सहायक वित्त व लेखाधिकारी भी करेंगे। हर माह पांच विद्यालयों का भ्रमण कर वित्तीय प्रगति देखेंगे और गड़बड़ी मिलने पर उसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे।
जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यालय स्तर पर खरीद सहित अन्य कार्य किए जाते हैं। कई बार इनमें गड़बड़ी देखने को मिलती है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने इसे रोकने के लिए सहायक वित्त व लेखाधिकारी से निरीक्षण कराने की तैयारी शुरू की है। वह विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे और कंपोजिट ग्रांट से खरीद की प्रक्रिया, सामग्री की गुणवत्ता, अभिलेखों का रखरखाव और अनुदान के प्रयोग सहित अन्य वित्तीय प्रगति देखेंगे। जनपद में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि सहायक वित्त व लेखाधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर यहां कराए गए कार्यों की वित्तीय प्रगति को देखेंगे और रिपोर्ट उनके समक्ष प्रेषित करेंगे।