{"_id":"6645324a89fb24607e0706d4","slug":"asked-for-documents-in-the-name-of-jobmade-purchase-worth-rs-1-crore-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114740-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नौकरी के नाम पर मांगे दस्तावेज...कर डाली एक करोड़ की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नौकरी के नाम पर मांगे दस्तावेज...कर डाली एक करोड़ की खरीदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर एक ग्रामीण के कागजात ले लिए। इसके बाद उसके नाम से एक करोड़ की खरीदारी कर डाली। ग्रामीण को धोखाधड़ी का पता तब चला, जब आयकर विभाग की टीम उसके घर पहुंची। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बिजरौठा निवासी रामकुमार रजक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छह मई को वह अपने घर पर था। इसी दौरान आयकर विभाग की एक टीम आई। टीम ने उससे पूछा कि वह क्या बिजनेस करता है। उसने बताया कि वह किसान व मजदूर है। यह सुन आयकर टीम ने बताया कि उसके नाम पर एक करोड़ रुपये के लोहे की खरीदारी हुई है। रामकुमार ने बताया कि फरवरी में उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी और नौकरी के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, विद्युत बिल, फोटो भेजे थे। फोन करने वाले ने उसे बताया था कि उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे उसने कॉल करने वाले को बता दिया था। अब उसे पता चला कि उसके कागजातों को लेकर उस व्यक्ति ने धोखाधड़ी की है। एसपी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।