फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   asembly election

शहर में कम, ग्रामीण इलाकों ने बनाया अव्वल

Fri, 24 Feb 2017 01:16 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 24 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
asembly election
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में शहरी मतदाताओं में मतदान करने के प्रति रुझान कम रहा। ग्रामीण इलाकों ने जिले को मतदान प्रतिशत में अव्वल कर दिया।
विज्ञापन



ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में खूब मतदान हुआ है। वहीं, शहर के कई केंद्रों पर मतदान अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ। राजकीय इंटर कालेज में तीन बूथ बनाए गए थे। तीन सौ चालीस बूथ नंबर पर सुबह नौ बजे 7.15 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे 23.05 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 36.99 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे 47.71 प्रतिशत रहा। बूथ नंबर तीन सौ इक्तालीस पर सुबह नौ बजे 12.14 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे 31.13 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे 46.70 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ नंबर तीन सौ बयालीस पर सुबह नौ बजे 9.43 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे 20.80 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे 36.84 प्रतिशत मतदान हुआ।



वहीं जीजीआईसी में तीन सौ सैंतीस नंबर बूथ पर सुबह नौ बजे 8 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे 20 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 30 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे 37 प्रतिशत, तीन सौ अड़तीस नंबर बूथ पर सुबह नौ बजे 8 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे 21 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 31 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे 38 प्रतिशत मतदान हुआ।  सिविल लाइन स्कूल में दोपहर तीन बजे के बाद बूथों पर सन्नाटा पसर गया था। एक दो मतदाता ही भूले भटके पहुंच रहे थे। प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर दो में सुबह से लाइन लगी रही। वहीं, प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक में दोपहर दो बजे लाइन समाप्त हो गई थी। आजादपुरा स्कूल पर दोपहर तक काफी कम मतदान हुआ था। इस तरह शहर में मतदान के प्रति रुझान कम देखा गया। खासकर युवा मतदाता वोट डालने कम पहुंचे। वहीं ग्रामीण इलाकों में खूब मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed