फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Arrested and sent to prison for murder Arophtyaro

हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 23 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Arrested and sent to prison for murder Arophtyaro
महरौनी (ललितपुर)। पुलिस विवेचना में खत्म हो चुके एक मामले में कोर्ट के आदेश के बाद हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


7 अगस्त 2013 को रात दस बजे ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी अरविंद  सिंह (30 वर्ष) पुत्र प्रतिपाल सिंह का शव उसके घर के ऊपर के कमरे में  तौलिया के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। मृतक के  दोनों पैर जमीन को  छू रहे थे। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था,

लेकिन कोई इसे  आत्महत्या मानने को तैयार नहीं था। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मृतक के भाई वीरेंद्र  सिंह ने कोतवाली महरौनी पुलिस को तहरीर देकर मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों पर अपने भाई अरविंद को साजिश के तहत भोजन में जहर देकर  मारने की आशंका जताई थी। साथ ही अपराध छिपाने के लिए आत्महत्या का रूप दिया गया था।
विज्ञापन


इस पर कोतवाली में हत्या का मामला पंजीकृत किया गया था। लेकिन, महरौनी पुलिस ने विवेचना के बाद उक्त मामले में हत्या की घटना को नकारते हुए अपनी फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम  जांच के बाद बिसरा में जहर की पुष्टि हुई। इस पर न्यायालय के  आदेश पर  मृतक के भाई ने पुन: हत्या का मामला पंजीकृत कराया। कोर्ट के  आदेश के बाद जांच करने पर पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या का नहीं, बल्कि  हत्या का पाया और  पुलिस ने रविवार की सुबह एक हत्यारोपी हल्के भैया उर्फ ध्रुव कुमार हाल निवासी ग्राम सूरजपुरा थाना बड़ा मलहरामध्यप्रदेश को गिरफ्तार करके जेल  भेज दिया।  

बिसरा में जहर की पुष्टि  
बिसरा जांच में मृतक की मौत का कारण जहर खाने से होना बताया गया। इस पर मृतक के भाई  वीरेंद्र सिंह ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर पुन:  आरोपियों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मामले के विवेचक उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने विगत 19 नवंबर को  हत्यारोपियों में से एक हल्के भैया उर्फ ध्रुव कुमार हाल निवासी ग्राम सूरजपुरा थाना बड़ा मलहरा छतरपुर मध्य प्रदेश के घर जाकर दबिश दी,


लेकिन उक्त आरोपी भागने में सफल हो गया था। रविवार की सुबह दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी ध्रुव कुमार अपनी बुआ के घर ग्राम भौंरदा जा रहा है। इस पर पुलिस  ने तहसील के सामने बस के  इंतजार में खडे हत्यारोपी को दबोच लिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed