फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Areas deprived of drinking water will get water from Amrit Yojana 0.2

Lalitpur News: पेयजल से वंचित क्षेत्रों को अमृत योजना 0.2 से मिलेगा पानी

Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Areas deprived of drinking water will get water from Amrit Yojana 0.2
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरूनगर पेयजल परियोजना का कार्य पूर्ण होने के बाद भी कई क्षेत्र पानी की सुविधा से वंचित रह गए हैं। जिलाधिकारी ने इन क्षेत्रों को अमृत योजना 0.2 में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जल निगम शहरी इकाई ने तैयारी शुरू कर दी है।
रेलवे लाइन के दूसरी ओर नेहरूनगर क्षेत्र में लंबे अरसे से पेयजल समस्या थी। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हैंडपंप भी साथ छोड़ जाते थे। ऐसे में पानी को लेकर हाहाकार मच जाता था। स्थानीय लोगों ने पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए। इसके बाद जल निगम ने एस्टीमेट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई थी। वर्ष 2019 में कार्य शुरू किया गया था, जो अंतिम चरण में है। टेस्टिंग के साथ सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। लेकिन, लक्ष्य के सापेक्ष लगभग दस हजार की आबादी अब भी पेयजल सप्लाई से वंचित रह गई है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सर्वे वर्ष 2016 में किया गया था। इसके बाद आबादी बढ़ गई। अब नेहरूनगर पेयजल परियोजना से वंचित रह गए वार्ड नंबर एक मोहल्ला सिद्दनपुरा, वार्ड तीन नेहरूनगर व वार्ड आठ जुगपुरा क्षेत्र में पेयजल समस्या का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। इन वंचित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुरू कराए जाने के लिए अमृत योजना 0.2 में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। यहां जल निगम शहरी इकाई द्वारा जल्द ही पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवे लाइन के दूसरी तरफ पेयजल आपूर्ति से वंचित क्षेत्रों में अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई जाएगी। - मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed