फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   archery coach will be appointed

तीरंदाजी के प्रशिक्षण के लिए अंशकालिक प्रशिक्षक होगा तैनात

Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
archery coach will be appointed
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोलते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि खेलो इंडिया योजनांतर्गत निर्धारित खेलों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक और प्रशिक्षुओं पर होने वाले व्यय का वहन भारत सरकार करेगी। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए अंशकालिक प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी, जिसको 25 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय का भुगतान उनकी उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में लंबे समय से तीरदांजी सांई सेंटर की स्थापना को लेकर शासन से निरंतर मांग की जाती रही है। खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार द्वारा उप्र सरकार को दो तीरंदाजी सांई सेंटर स्वीकृत किया गया है जिसमें सोनभद्र एवं ललितपुर को सफलता प्राप्त हुई। खेल निदेशालय उप्र, सीनियर डायरेक्टर खेलो इंडिया भारतीय खेल प्राधिकरण, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद के स्पोटर्स स्टेडियम का तीरंदाजी खेल के लिए चयन किया है। तीरदांजी में खिलाड़ियों के जमीनी स्तर के प्रशिक्षण व खेल को मजबूत करने के लिए भूतपूर्व खेल चैंपियनों के लगाए जाने की योजना है जिससे कि भूतपूर्व खेल चैंपियनों के आय का एक निरंतर स्त्रोत भी सुनिश्चित हो सके। इस योजना के अंतर्गत खेलो इंडिया केंद्र पर तीरंदाजी, खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। खेलो इंडिया के सेंटर पर 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियोें को प्रतिवर्ष खेल किट, ट्रैक सूट, शूज, टी शर्ट, मोजे आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिला तीरदांजी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चौबे, सदस्य बुंदेलखंड विकास बोर्ड, सचिव डॉ. अनिल सूर्यवंशी एसो. प्रो. नेमवि, भारतीय खेल प्राधिकरण तीरंदाजी सांई प्रशिक्षक विकास शास्त्री, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य रामशंकर, क्रीड़ाधिकारी रेखा, उप क्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हो सकता है प्रशिक्षक के लिए चयन
जिला क्रीड़ाधिकारी रेखा ने बताया कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संघों के तहत मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप/ खेलो इंडिया गेम्स में प्रतिभाग करने वाले एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में पदक/विजेता होने वाले खिलाड़ी और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप खेलो इंडिया गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित किए जाने वाले सेंटर में प्रशिक्षण दिए जाने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित मानकों/श्रेणी के केवल भूतपूर्व चैंपियनशिप अपना सुस्पष्ट प्रस्ताव अतिशीघ्र जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed