{"_id":"659303f46b1ec790540b3546","slug":"approval-of-rs-58-thousand-763-crore-received-on-the-proposal-of-investment-of-rs-1-lakh-13-thousand-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-8306-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक लाख 13 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव पर 58 हजार 763 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक लाख 13 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव पर 58 हजार 763 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
विज्ञापन
187 इकाइयों के प्रस्ताव पर 44 को शासन से मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। इस वर्ष इंवेस्टर मीट के दौरान उद्यमियों ने एक लाख 13 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा था। शासन ने 58 हजार करोड़ के 44 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अभी तक 41 प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने को तैयार हैं।
बीते वर्ष में 187 इकाइयों में एक लाख 13 हजार 566 करोड़ रुपये के निवेश के लिए उद्यमी तैयार हुए थे, इससे दो लाख 53 हजार 358 रोजगार सृजित होने की संभावना थी। निवेशकों के लिए निवेश सारथी पोर्टल तैयार किया गया है, इसी पोर्टल पर निवेशकों ने अपने प्रस्ताव भेजे थे। शासन ने 44 इकाइयों के प्रस्ताव को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल किया है, जिसमें 58 हजार 763 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। धरातल पर 41 इकाइयों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। जनपद में अभी तक 15613 करोड़ रुपये का निवेश हो गया है। इससे 3387 लोगों के रोजगार सृजन की संभावना है, इनमें अधिकांश सौर ऊर्जा की इकाइयां हैं। तालबेहट, खड़ोवरा व माताटीला में कार्य प्रारंभ हो गया है।
-- -- -- -- -- -- --
शासन से 41 इकाइयों को मंजूरी मिल गई है, बाकी अन्य उद्यमियों की इकाइयों को भी धरातल पर उतारा जाएगा। इन उद्यमियों को प्रशासनिक सहयोग दिया जा रहा है। जल्द ही जनपद सौर ऊर्जा हब के रूप में तैयार होगा। इसके अलावा नए आद्यौगिक आस्थान तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।