फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Approach roads will be constructed on both sides of the Saur River bridge at a cost of Rs 32.50 lakh.

Lalitpur News: 32.50 लाख से सौंर नदी पुल के दोनों ओर बनेगा अप्रोच मार्ग

Thu, 13 Nov 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Approach roads will be constructed on both sides of the Saur River bridge at a cost of Rs 32.50 lakh.
-शासन से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, 400 मीटर लंबाई में बनेगा अप्रोच मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अतंर्गत पाली-पीरघाट मार्ग में सौंर नदी पुल के दोनों ओर जल्द ही अप्रोच मार्ग बनकर तैयार होगा। शासन ने बीते दिनों 32.50 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी, जिसके बाद विभाग ने निर्माण शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया चल रही है।
तहसील पाली से पीरघाट मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने बीते वर्ष चौड़ीकरण के साथ किया था। इसमें बालाबेहट के पास से निकली सौंर नदी का पुल सेतु निगम ने बनाया है। इसके चलते पुल के दोनों ओर अप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। अप्रोच मार्ग खस्ताहाल होने से वाहनों की निकासी में परेशानी हो रही है। कई बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अप्रोच मार्ग को विशेष मरम्मत में शामिल कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था। इस पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। पुल के दोनों ओर लगभग 400 मीटर में अप्रोच मार्ग 32.50 लाख रुपये से चौड़ीकरण के साथ बनाया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रोच मार्ग बनने से राहगीरों को आवागमन सुगम होगा। इससे जनपद के साथ ही मध्यप्रदेश के सागर व बीना की ओर आने-जाने वाले राहगीरों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पाली पीरघाट मार्ग में साैंर नदी के पुल के दोनों ओर अप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए निविदा प्रकिया चल रही है। पूर्ण होते ही कार्य शुरू किया जाएगा। - विनोद कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed