फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   apharan

बहन के साथ दूध लेने जा रहे चार साल के बालक का अपहरण

Mon, 04 Apr 2022 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
apharan
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में बहन के साथ दूध लेने जा रहे एक चार वर्षीय बालक का अपहरण हो गया। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें महिला बालक का हाथ पकड़कर अपने साथ पैदल ले जाती दिख रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन सतर्कता दिखाते हुए फुटेज के आधार पर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर स्थित आरा मशीन वाली गली निवासी आशीष (04) पुत्र कल्यान सोमवार सुबह करीब 6.55 बजे देवगढ़ रोड पर अपनी बड़ी बहन आरूषि (05) के साथ दूध लेने लिए डेयरी की दुकान पर जा रहा था। बहन आरुषि ने बताया कि दूध डेयरी के कुछ दूर पहले ही एक मेडिकल की दुकान के पास उन दोनों के पीछे आ रही एक महिला ने उन्हें रोक लिया। महिला ने आशीष को रोककर उसे दूध लेने भेज दिया। इसके बाद महिला उसके भाई को मेडिकल स्टोर के बगल वाली गली से हाथ पकड़कर अपने साथ ले गई। वह दूध लेकर लौटी तो उसका भाई नहीं मिला। जिस पर उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिस पर परिजनों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर बालक की खोजबीन शुरू कर दी और नेहरूनगर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें महिला बालक को ले जाते हुए दिख रही है। जानकारी पर एसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस, कोतवाली पुलिस भी बालक की खोजबीन में जुट गई। वहीं बालक का अपहरण होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पल-पल अपने लाल के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में चार वर्षीय बालक अपने बहन के साथ दूध लेने जा रहा था। इस दौरान एक महिला बालक को अपने साथ ले गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज और बालक की बहन से पूछताछ के आधार पर बालक की खोजबीन की जा रही है। एसओजी, सर्विलांस, कोतवाली टीमों को लगाया गया है। सभी पुलिस अधिकारी इस मामले में मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही बालक को खोज लिया जाएगा।

-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
तनिष्क राजपूत का अब भी पता नहीं लगा सकी पुलिस
मोहल्ला तालाबपुरा निवासी तनिष्क राजपूूत (13) पुत्र अजय सिंह को गायब हुए एक महीने से अधिक हो गया है। मामले में परिजनों ने आरोप लगाया था कि मोहल्ले के ही एक युवक उनके बेटे पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी साइकिल लौटाने की कहकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से ही तनिष्क घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी और तनिष्क की खोजबीन में कई अन्य जनपदों में उसके रिश्तेदारों के यहां पता लगाया, लेकिन अभी तक पुलिस तनिष्क का पता भी नहीं लगा सकी। अब नेहरू नगर में चार वर्षीय बालक का अपहरण पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed