{"_id":"570565ac4f1c1b2771c81125","slug":"antyodaya-cards-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्डों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्डों का होगा सत्यापन
Lalitpur
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डों का होगा सत्यापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। समाजवादी सूखा राहत सामग्री के वितरण से पहले अंत्योदय कार्डों का सत्यापन होगा। इसका निर्णय राजस्व विभाग ने लिया है। तहसीलदार का कहना है कि किसी अपात्र के हाथ में समाजवादी सूखा राहत सामग्री पहुंचने नहीं दी जाएगी।
इस समय समूचा बुंदेलखंड सूखे की समस्या से जूझ रहा है, जिसे ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर माह अंत्योदय परिवारों को समाजवादी सूखा राहत सामग्री देने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसकी शुरूआत महोबा जिले से की है। अब ललितपुर जनपद की बारी है। यहां भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखकर फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। तहसीलदार अवधेश निगम ने अंत्योदय कार्डों की पात्रता का जांचने के उद्देश्य से सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि राजस्व कर्मियों की मदद से अंत्योदय कार्डधारकों का सत्यापन कराएंगे, जिससे कि किसी भी अपात्र को समाजवादी सूखा राहत सामग्री न मिल पाए। राजस्व विभाग के इस कदम से घुसपैठियों को अंत्योदय परिवार से बाहर होने की चिंता सताने लगी है।
इतने हैं अंत्योदय परिवार
जिले में 27,281 अंत्योदय परिवार हैं। ललितपुर नगर में 2,444, महरौनी नगर में 133, पाली नगर में 303, तालबेहट नगर में 267 अंत्योदय परिवार नामांकित हैं।
आलीशान भवनों में रह रहे कई परिवार
वर्षो पहले अंत्योदय परिवारों का चयन किया गया था। जब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में चिह्नितों को जोड़ने की बारी आई तो जिला पूर्ति विभाग ने बिना सत्यापन कराए सभी अंत्योदय परिवारों को शामिल कर लिया। वर्तमान में कई अंत्योदय कार्ड धारक आलीशान भवन, चार पहिया वाहन व आधुनिक सुख सुविधाओं का भोग कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी पूर्ति विभाग ऐसे परिवारों की छंटनी करने से बच रहा है। लेकिन, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित होते ही प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
इतनी मिलेगी राहत सामग्री
समाजवादी सूखा राहत सामग्री के तहत प्रत्येक अंत्योदय परिवार को 10 किलो आटा, पांच किलो चावल, पांच किलो चने की दाल, 25 किलो आलू, पांच लीटर सरसों का तेल, एक किलो देसी घी व एक किलो मिल्क पाउडर दिया जाना है।