फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anti mosquitos medicen sprayed

मलेरिया विभाग ने वार्डों में शुरू किया लार्वा नाशक दवा का छिड़काव

Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
anti mosquitos medicen sprayed
तालाबपुरा में लार्वानाशक का नाली में छिड़काव करती मलेरिया टीम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मौसमी व गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग ने नगर के वार्डों में लार्वी साइड व पायरेथ्रेम का छिड़काव शुरू कर दिया है। इसमें जलभराव व गंदी नालियों में लार्वानाशक दवा के छिड़काव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास शुुरू कर दिए गए हैं। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों के बाद चेते मलेरिया विभाग ने खाली प्लॉटों व जलभराव के क्षेत्रों में लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए हैं। अब मलेरिया विभाग द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में खाली प्लॉटों के जलभराव व नालियों में पसरी गदंगी को चिह्नित कराकर इनमें पनपने वाले लार्वा को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव करा रहा है। साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला तालाबपुरा व गोविंद नगर आदि के क्षेत्रों में गलियों में पहुंच कर नालियों में लार्वी साइड दवा का छिड़काव किया। साथ ही मच्छरों को नष्ट करने के लिए पायरेथ्रम का स्प्रे कराया गया। इस दौरान टीम ने लोगों केे बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। जिसमें बताया कि घरों के आसपास जलभराव न होने दें, सफाई रखें। छतों व बाहर रखे पात्रों में जलभराव न होने दें। फुल कपड़े व जूता पहनें। सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बीमारियों से बचाव के लिए लार्वी साइड दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। - केएस सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी

तालाबपुरा में लार्वानाशक का खाली प्लाट में छिड़काव करती मलेरिया टीम

तालाबपुरा में लार्वानाशक का खाली प्लाट में छिड़काव करती मलेरिया टीम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed