फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Another child from the government children's home found his family

Lalitpur News: राजकीय बाल गृह के एक और बच्चे को मिला उसका परिवार

Sun, 26 Nov 2023 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Another child from the government children's home found his family
- आधार कार्ड बना बच्चे को परिवार मिलाने का जरिया, डीएम ने की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजकीय बाल गृह दैलवारा में निवासरत बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की डीएम की पहल कारगर साबित हुई।रविवार को एक और बच्चे को उसका परिवार मिल गया।
बाल गृह में निवासरत 24 बच्चों में से 10 बच्चों के आधार कार्ड का स्टेटस डुप्लीकेट पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने लखनऊ मुख्यालय व भारत सरकार के अधिकारियों से बात कर इन बच्चों का आधार कार्ड बनवाया और उनके परिवार का पता लगाया। 10 में से 7 बच्चों के आधार कार्ड बनकर आ चुके हैं, शेष 3 के आधार प्रक्रियाधीन हैं। इन 7 बच्चों में से कानपुर निवासी सुमित मौर्या नाम के बालक को बीते 24 नवंबर को ही उसके परिवार से मिलाया गया है। रविवार को फिर बाल गृह में निवासरत बालक पप्पन उर्फ नीतीश पुत्र श्री मिथिलेश को लगभग 6 वर्ष बाद मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी उसके परिवार से मिलाया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अपने बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल करें, उनका पूरा ध्यान रखें। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न होने दें। उन्होंने कहा कि 2 बच्चों को उनके परिवार से मिलाया जा चुका है, जल्द ही शेष बच्चे भी अपने परिवार से मिल सकेंगें। इस अवसर पर प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह एवं बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed