{"_id":"66b6a6dacc22a48deb047644","slug":"anger-in-jain-community-due-to-action-against-former-president-lalitpur-news-c-11-1-jhs1004-368453-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पूर्व अध्यक्ष पर कार्रवाई से जैन समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पूर्व अध्यक्ष पर कार्रवाई से जैन समाज में आक्रोश
विज्ञापन
ललितपुर। दिगंबर जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल के विरुद्ध खाद्यान्न मामले में की गई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को अटा जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों ने बैठक कर नाराजगी जताई।
जैन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल जैन अंचल भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ही जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाज के नेता हैं। ऐसे में उनके ऊपर लगाए आरोपों से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। कुछ अराजक तत्व समाज के लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासन कार्रवाई करें।
इस दौरान सीओ सिटी अभय नारायण राय को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ अक्षय तड़ैया, महामंत्री आकाश जैन, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।