फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ancient stone idol of Lord Vishnu stolen from temple

Lalitpur News: मंदिर से भगवान विष्णु की प्राचीन पत्थर की मूर्ति चोरी

Wed, 07 May 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ancient stone idol of Lord Vishnu stolen from temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली/ललितपुर। प्राचीन पत्थर से बनी विष्णु भगवान की मूर्ति चोर मंदिर से चुरा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
कस्बा पाली में चंदेलकालीन प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर ही टोरिया का हनुमान मंदिर है, जोकि आसपास के लोगों सहित नीलकंठ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। रामसेवकदास महाराज मंदिर में पुजारी हैं। पुजारी ने बताया कि सोमवार रात वह मंदिर में पूजा, आरती कर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो यहां रखी पत्थर की विष्णु भगवान की मूर्ति गायब मिली।
मंदिर से मूर्ति चोरी होने की खबर मिलने पर आसपास के लोग पहुंच गए। देर शाम को सीओ पाली सुनील भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
------
मंदिर से मूर्ति चोरी होने की शिकायत पर मुआयना किया। घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
सुनील भारद्वाज, सीओ पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed