फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An old man raped a woman in a public toilet

Lalitpur News: महिला से सार्वजनिक शौचालय परिसर में वृद्ध ने किया दुष्कर्म

Sat, 30 Aug 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
An old man raped a woman in a public toilet
- दुकान के सेल्समैन के देखने पर आरोपी भागा, पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ले में घूमने वाली मानसिक बीमार महिला के साथ एक वृद्ध ने मौका पाकर सार्वजनिक शौचालय परिसर में दुष्कर्म किया। देसी शराब के दुकान के सेल्समैन के देखने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक मानसिक बीमार करीब 35 वर्षीय महिला घूमती रहती है। मोहल्ले वाले उसे खाने पीने को दे देते हैं। वह यहां स्थित सार्वजनिक शौचालय परिसर में बनी रहती है। मोहल्ले में स्थित देशी शराब सेल्समैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त की शाम को मोहल्ले के एक 65 साल के वृद्ध ने मौका पाकर शौचालय में सो रही महिला को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी वृद्ध मौके से भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कालेज में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

-----
चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना
मानसिक बीमार महिला के साथ सार्वजनिक शौचालय परिसर में जहां दुष्कर्म की घटना हुई। उससे चंद कदम की दूरी पर ही कोतवाली सदर अंतर्गत आने वाली उस मोहल्ले की चौकी है। उक्त चौकी में चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। लेकिन चौकी से चंद कदम की दूरी पर दुष्कर्म की घटना हो जाने पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर मोहल्ले के लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मानसिक बीमार महिला से 65 वर्षीय व्यक्ति के दुष्कर्म करने की शिकायत मिली। जिस पर कोतवाली सदर में आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed