फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An elderly man traveling to Deva Mata with a group of monks was hit by a motorcyclist and died.

Lalitpur News: मौनी मंडली के साथ देवा माता जा रहे वृद्ध को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
An elderly man traveling to Deva Mata with a group of monks was hit by a motorcyclist and died.
हाईवे क्रॉस करते समय ग्राम असऊपुरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मौन परमा पर मौनी मंडली में शामिल एक वृद्ध को राजमार्ग पर एक बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत हो गई।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम निबऊआ निवासी निरपत (60) पुत्र बल्दू मंगलवार की रात मौनी मंडली के साथ ट्रैक्टर से देवा माता आ रहा था। रास्ते में असऊपुरा के समीप जब मौनी मंडली अपने नृत्य के लिए उतरा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने निरपत को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को आनन-फानन सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ललितपुर मेडिकल कॉलेज से झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालबेहट मनोज मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तालबेहट और माताटीला स्टेशन के मध्य अप लाइन पर एक वृद्ध का शव मिला। लाइनमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद गांववालों ने शव की पहचान ग्राम खांदी मजरा पठौरिया निवासी जयराम (65) पुत्र राजाराम के रूप में की।

परिजनों के मुताबिक, जयराम यादव बुधवार की सुबह करीब पांच बजे ग्राम सभा खांदी के मजरा गजौरा स्थित मंदिर जा रहा था। रेल लाइन क्राॅस करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed