फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An effigy was burned in protest against the killing of a Hindu man in Bangladesh.

Lalitpur News: बांग्लादेश में हिंदू की हत्या के विरोध में पुतला फूंका

Thu, 25 Dec 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
An effigy was burned in protest against the killing of a Hindu man in Bangladesh.
- कंपनी बाग से सावरकर चौक तक बजरंग दल, विहिप ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बांग्लादेश में हिंदू दीपू चरणदास की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। इसके विरोध में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी आदि हिंदू संगठन कंपनी बाग में दोपहर एक बजे एकत्रित हुए और बांग्लादेश में हुई हिंदू की हत्या पर विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। दुर्गावाहिनी कानपुर प्रांत की संयोजिका अवनी ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा और संगठन हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। इसके बाद संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कंपनी बाग से सावरकर चौक तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सावरकर चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पूरी तरह से खतरे में है। आरोप लगाया कि वहां की सरकार हिंदुओं की जान माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की मांग की है। इस मौके पर बजरंग दल के सहसंयोजक शुभम कौशिक, विहिप जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, अनिल पस्तोर, जिला मंत्री रामेश्वर मालवीय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद साहू, ध्रुव साहू, सियाराम राजपूत, जिला संगठन मंत्री अमन, जिला प्रचार प्रमुख डग्गी राजा, जिला धर्माचार्य प्रमुख आत्माराम दुबे, विभाग संयोजक विजय रैकवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed