{"_id":"65c2849c58c1814df80ca0fd","slug":"amjhara-pandavan-will-attract-tourists-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-109987-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सैलानियों को लुभाएगा अमझरा, पांडवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सैलानियों को लुभाएगा अमझरा, पांडवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ङोगराखुर्द (ललितपुर)। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने मंगलवार को अमझरा और पांडवन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां पर्यटन की संभावनाएं तलाशीं। डीएम ने मंदिर परिसर और गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं के माध्यम से गोशाला की खाद से अगरबत्ती धूपबत्ती सहित गोबर की खाद व अन्य उत्पादन कराने को कहा।
वृहद गोशाला में डीएम ने गोवंशों के लिए भूसा, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध होने और प्रतिदिन साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। हनुमान मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया। डीएम ने हाथी कुंड का जायजा लेते हुए उसका पर्यटन की दृष्टि से विकास कराने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कामताकांत पांडेय, देवेंद्र पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी सौरभ वर्नवाल, आलोक दुबे, अभिषेक पवार, हरेंद्र शाह राजू राजा, विक्रम शाह बुंदेला आदि मौजूद रहे।