फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ambulance parked in immovable training center became a ball of fire

अचल प्रशिक्षण केंद्र में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग

Thu, 27 Oct 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ambulance parked in immovable training center became a ball of fire
ललितपुर। दीपावली की रात मसौरा बैरियर स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोग आग बुझाने में लग गए, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। तब तक एक एंबुलेंस पूरी तरह जल थी, जबकि एक अन्य एंबुलेंस भी आग की चपेट में आ गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के ग्राम मसौरा बैरियर स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस रखीं हैं। यहां पर अनुबंधित कंपनी के कर्मचारी भी कमरों में रहते हैं। कमरों के पास में ही एंबुलेंस खड़ी थीं। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक से एक एंबुलेंस में आग लग गई। एंबुलेंस जलती देखकर आसपास के आग बुझाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान बगल में खड़ी गाड़ी भी जल गई। इसमें एक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर गई। जबकि दूसरी एंबुलेंस भी आधी से अधिक जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 एंबुलेंस हैं वर्तमान में क्रियाशील
जिले में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए शासन द्वारा एंबुलेंस मुहैया कराईं गईं है। इनमें गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने व घर छोड़ने की सुविधा के लिए 16 एंबुलेंस चलाई जा रही हैं। इसके अलावा अन्य मरीजों के लिए 22 एंबुलेंस 108 सेवा की संचालित हो रही हैं। अस्पतालों से रेफर मरीजों को मेडिकल कॉलेज तक भेजने के लिए चार एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस चल रहीं है। यह सभी एंबुलेंस अस्पतालों में क्रियाशील हैं।

विभाग ने बताया खराब थी एंबुलेंस
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अचल प्रशिक्षण में पुरानी कंडम एंबुलेंस रखीं थीं, जो आग लगने से जल गईं हैं। इन एंबुलेंस से विभाग का कोई लेना देना नहीं है। कंपनी की एंबुलेंस थीं। हालांकि आग लगने के कारण की जांच कराई जाएगी।
जनपद में विभाग की जरूरत के अनुसार सभी 42 एंबुलेंस चल रहीं है। जलने वाली एंबुलेंस कंपनी की थीं।
- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed