{"_id":"642f2c31a6fea7955309d3f4","slug":"amar-ujala-distributed-shri-hanuman-chalisa-to-the-devotees-lalitpur-news-c-11-1-70188-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भक्तों को अमर उजाला ने बांटीं श्री हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भक्तों को अमर उजाला ने बांटीं श्री हनुमान चालीसा
विज्ञापन
ललितपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को जिले के प्रमुख मंदिरों में अमर उजाला की ओर से प्रकाशित हनुमान चालीसा भक्तों को वितरित किए गए। तुवन मंदिर में महंत रामलखन दास महाराज ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। तुवन मंदिर में सुबह छह बजे आरती होने के साथ ही भक्तों के हाथों में हनुमान चालीसा नजर आया जिसे उन्होंने मस्तक पर लगा लिया। शाम को जब मंदिर में लंबी कतार के दौरान भी हनुमान चालीसा महिला श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस कार्य में निकिता मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। उधर, तालबेहट में स्टेशन रोड़ मंदिर और संकट मोचन बाबरी हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इधर, पाली तहसील क्षेत्र में अमझरा घाटी पर स्थित अंजनी के लाल हनुमान जी महाराज के मंदिर प्रांगण में भक्तों को हनुमान चालीसा वितरित किए गए।
ललितपुर। समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कश्यप ने हनुमान जन्मोत्सव पर स्टाल लगाकर प्लसाद का वितरण किया। इस दौरान सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ललितपुर। समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कश्यप ने हनुमान जन्मोत्सव पर स्टाल लगाकर प्लसाद का वितरण किया। इस दौरान सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन