फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allow 24 hours electricity and the district declared famine affected

जिले को 24 घंटे बिजली दें व अकालग्रस्त घोषित करें

Mon, 04 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Allow 24 hours electricity and the district declared famine affected
ललितपुर (ब्यूरो)। ग्रामीण क्षेत्रों और नगर समेत पूरे जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाए जाने, जिले को अकाल ग्रस्त घोषित करने और सूखा राहत के लिए केंद्रीय और प्रदेशीय आर्थिक पैकेज का वितरण करने के लिए बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने जनपद को अकालग्रस्त घोषित कराने, अतिवृष्टि और सूखा राहत को केंद्र व प्रदेशीय आर्थिक पैकेज का तत्काल वितरण कराए जाने और जनपद में ग्रामीण व शहरी सभी क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि गत तीन वर्षों से प्रकृति की प्रतिकूलता बनी हुई है। कभी अतिवृष्टि, ओलावृष्टि तो कभी सामान्य से भी कम बारिश की वजह से सूखा की स्थिति के बाद अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड प्रांत निर्माण की मांग उठाई।

इस मौके पर सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू, शिवप्रसाद श्रोतीय, राजमल जैन बरया, भगत सिंह राठौर, गौरव गुप्ता, जिनेंद्र जैन, कदीर खान, विनोद साहू, भगवत दयाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed