फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegation of fraudulent land transfer

Lalitpur News: धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Fri, 02 Aug 2024 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraudulent land transfer
ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम बिजरौठा मजरा बड़ापठा निवासी खिंदर पुत्र दुर्गा ने अपने रिश्तेदार पर धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने का आरोपल गाया है। डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया उसकी आराजी जमीन ककड़ारी गांव में है। जिस पर खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि कोई संतान न होने पर अपने एक रिश्तेदार ने स्वयं के लड़के को भेज दिया था। लड़के और उसके रिश्तेदार ने मिलकर जमीन का बंधक कटवाने के नाम पर आराजी जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद विपक्षी घर से सामान व दस्तावेज लेकर भागने लगा। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से जमीन के बैनामा के दस्तावेज भी मिले। बैनामा वापस करने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed