फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegation of barging into a house, assaulting a mother and daughter, and making off with jewelry and cash due to an old enmity.

Lalitpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जेवर और नकदी ले जाने का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Allegation of barging into a house, assaulting a mother and daughter, and making off with jewelry and cash due to an old enmity.
तीन महिलाओं समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, तोड़फोड़ और सोने के जेवर व नकदी ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि मामले की जांच जारी है।
थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम घिसौली निवासी कामिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अगस्त की शाम वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव के रमेश, राजवती, जितेंद्र, आरती, बंटी और रचना वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि जितेंद्र और रमेश घर में घुस गए और बक्से में रखा सोने का हार तथा 40 हजार रुपये नकद निकाल ले गए। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। शोर सुनकर उसकी मां कमला मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
एक सप्ताह में दूसरी बार मारपीट का आरोप
पीड़िता कामिनी का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले भी विपक्षी उसके और उसकी मां के साथ मारपीट कर चुके थे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए। पांच अगस्त को उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। कामिनी ने किसी तरह कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई, जबकि उसकी मां कमला देवी को गंभीर चोटें आईं। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया, जहां शरीर के कई हिस्सों की चोटों का एक्स-रे भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed