{"_id":"5e5d522e8ebc3eeade20a5aa","slug":"all-trains-on-holi-are-full-help-is-immediate-lalitpur-news-jhs1615517142","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सभी ट्रेन फल, तत्काल की ही मदद बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सभी ट्रेन फल, तत्काल की ही मदद बाकी
विज्ञापन
ललितपुर। होली के त्योहार में अधिकांश ट्रेनों में सभी सीटें फुल चल रही हैं। यदि किसी में वेटिंग भी है तो वह 170 से भी अधिक है, जिसके कंफर्म होने की उम्मीद न के बराबर है। हां, एक उपाय तत्काल सेवा का जरुर उपलब्ध है, जो पंक्ति के प्रथम तीन से पांच के लोगों को सीटें दिला सकता है, बाकी लोगों के नंबर आने तक उसमें भी सीटें फुल हो जा रही हैं।
होली को लेकर लोगों में कितना उत्साह है, यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो लोग अन्य जनपदों से आकर यहां रहकर काम कर रहे हैं, किसी नौकरी में है या पढ़ाई कर रहे हैं, वह होली के त्योहार पर अपने शहर में जाने को आतुर हैं। इसके लिए लोगों ने तीन से चार माह पहले से ट्रेनों में सीटों की बुकिंग करा रखी है, जिसके चलते वर्तमान में होली के एक सप्ताह पहले से होली के बाद तक कई दिनों तक ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों में वेटिंग है तो वह भी 150 से 186 तक पहुंच रही है, जिसका होली के दिन तक कंफर्म होना नामुमकिन है।
दिल्ली की ओर जाने वाली जबलपुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में 10 मार्च को वेटिंग भी नहीं मिल रही है। सचखंड में 186 तक वेटिंग आ रही है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 10 मार्च को 164, 11 मार्च को 154, 12 मार्च को 166, 13 मार्च को 164, 14 मार्च को 160 व 15 मार्च को 109 तक वेटिंग जा रही है। इसी प्रकार अन्य ट्रेनों की भी स्थिति है। इसी तरह
विज्ञापन
लखनऊ, गोरखपुर एवं मुंबई रुट की ट्रेनों में भी भारी वेटिंग या फिर सीटें फुल आ रही हैं।