फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All four feeders remained closed, thousands of consumers had to spend the night in darkness.

Lalitpur News: बंद पड़े चारों फीडर, हजारों उपभोक्ताओं को गुजारनी पड़ी अंधेरे में रात

Thu, 04 Jan 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
All four feeders remained closed, thousands of consumers had to spend the night in darkness.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। बुधवार की रात में मौसम के बदले रुख के चलते पूरे क्षेत्र में बिजली संकट पैदा हो गया। पूराकलां, तेरई, बिजरौठा, शहजाद चारों फीडर से आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
कुछ दिनों से मौसम में काफी सर्दी है। ठंड के चलते लोग सुबह और शाम घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। लोग हीटर एवं ब्लोअर से सर्दी से बचाव कर रहे हैं। मंगलवार रात में अचानक मौसम ने करवट ली और 12 बजे के बाद सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ गई। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी। पूराकलां, तेरई, बिजरौठा और शहजाद फीडर में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग आठ घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद बिजली आई। इससे इन फीडरों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


--------फोटो-42, सुरेंद्र यादव, पारा
कुछ दिनों से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का कोई क्रम नहीं है। कब आए और कब जाए इसका पता किसी को नहीं है। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।- सुरेंद्र यादव, निवासी पारा
विज्ञापन
विज्ञापन

000
फोटो-43, जशरथ कुशवाहा
एक ओर विभागीय अधिकारी और सरकार किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए अस्थाई मोटर संयोजन देने का राग अलाप रही हैं। वहीं बिजली न आने से किसान परेशान हैं।- जशरथ कुशवाहा, निवासी बौलारी

--------
मौसम के बदले रुख के बाद हुई बारिश से लाइन में फॉल्ट आने के कारण फीडरों को बंद कर दिया गया था।- अक्षय विश्वकर्मा, उपखंड अधिकारी तालबेहट।

----------बॉक्स में
गांव-गांव हो रही बिजली चोरी
तालबेहट। सरकार बिजली चोरी रोकने और घाटे में चल रहे विभाग को पटरी पर लाने के लिए टीमें लगाकर वसूली शिविर और ओटीएस की स्कीम चला रही है। वहीं कुछ गांवों में आज भी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लचरता के चलते ग्रामीण चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जानकारी होने के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। थाना पूराकलां के मजरा कंधारीखुर्द में तो एक ही डीपी पर दर्जनों लोगों के तार जुडे हैं, जबकि गांव में मात्र कुछ उपभोक्ता संयोजन लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed