{"_id":"bf441fcde26f7cf036cd03be4b312903","slug":"alcohol-sold-on-the-over-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर रेट पर बिक रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर रेट पर बिक रही शराब
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललितपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने नगर क्षेत्र एवं मसौरा स्थित अंग्रेजी शराब, देशी शराब, बीयर की दुकान एवं मॉडल शॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं पर शराब की बोतल के साथ नमकीन बेचा जा रहा था, तो कहीं पर ओवर रेट पर बीयर बिक रही थी। एडीएम ने आबकारी अधिकारी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट एम के त्रिवेदी ने इलाइट चौराहा स्थित लाइसेंस धारी अरविंद राय की अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान का निरीक्षण किया। इसमें मोहन राय दुकान का संचालन करता पाया गया, जो लाइसेंस के अनुसार अधिकृत विक्रेता नहीं था। इस दुकान का बिक्री रजिस्टर 29 मई से नहीं भरा गया था तथा स्टॉक भी व्यवस्थित नहीं पाया गया। इसके बाद वह इलाइट चौराहा स्थित लाइसेंस धारी किरन खरे की बीयर की दुकान पर पहुंचे।
यहां दुकान का बिक्री रजिस्टर छह जून तक भरा मिला। बीयर का टिन एक सौ बीस रुपये प्रति टिन के हिसाब से बेचा जा रहा था, जबकि मूल्य एक सौ पांच रुपये अंकित था। इसके बाद लाइसेंस धारी दुष्यंत बड़ौनिया की मसौरा बैरियर स्थित देशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर देशी शराब की शीशी 55 रुपये के हिसाब से बिक रही थी, जबकि उस पर 52 रुपये मूल्य अंकित था। शराब की बोतल के साथ नमकीन का पाउच भी बेचा जा रहा था। वह लाइसेंस जयप्रकाश जायसवाल की मसौरा बैरियर स्थित बीयर की दुकान पर पहुंचे। यहां बीयर की बोतल 110 रुपये के हिसाब से बिक रही थी, जबकि बोतल पर मूल्य 105 रुपये अंकित पाया गया।
विज्ञापन
बिक्री रजिस्टर 05 जून तक ही भरा गया था। लाइसेंस धारी रेखा की मसौरा बैरियर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के निरीक्षण में खरीद- बिक्री रजिस्टर देखा गया, जो व्यवस्थित पाया गया। यहां ओवर रेटिंग की कोई शिकायत नहीं मिली। इसके बाद मवेशी बाजार स्थित लाइसेंस धारी सारिका जायसवाल की मॉडल शॉप (अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान) का निरीक्षण किया गया। यहां ओवर रेटिंग की कोई शिकायत नहीं मिली।
लाइसेंसधारी जयप्रकाश जायसवाल की लक्ष्मीपुरा स्थित देशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर देशी शराब की शीशी 55 रुपये के हिसाब से बिक रही थी, जबकि अंकित मूल्य 52 रुपये था। शराब की शीशी के साथ पांच रुपये का कागज का कूपन दिया जा रहा था, जो ठेका के पास स्थित दुकान पर नमकीन आदि खरीदने में काम आ रहा था। दुकान पर खरीद- बिक्री रजिस्टर व्यवस्थित नहीं पाया गया। लाइसेंस धारी विजय कुमार राय की सुपर मार्केट के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के निरीक्षण में खरीद- बिक्री रजिस्टर देखा गया, जो व्यवस्थित पाया गया।