फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   agriculture schemes

योजनाओं का कार्यमदवार ब्योरा किया पेश

Fri, 02 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
agriculture schemes
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नॉलोजी (एन.एम.ए.ई.टी.) आत्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एन.एफ.एस.एम.) एवं नेशनल मिशन ऑन सस्टेनेबिल एग्रीकल्चर (एन.एम.एस.ए.) योजनान्तर्गत गर्विनिंग बोर्ड की बैठक ली। अनुभागीय योजना का कार्यमदवार ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता सदस्य/सचिव अधिशासी समिति द्वारा योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न कार्यमदों का पीपीटी प्रजेंटेशन डीएम के समक्ष किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष किए गए कार्यक्रमों एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रस्तावित लक्ष्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्य मदवार समीक्षा की गई। इसके बाद भूमि संरक्षण अधिकारी डा रामऔतार द्वारा अपनी अनुभागीय योजना का कार्यमदवार विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बैठक प्रत्येक 2 माह में आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला सलाहकार एनएफएसएम लवकुश भूषण, तकनीकी सहायक रत्नेश दीक्षित, कम्प्यूटर प्रोग्रामर (आत्मा) अजय पाल, विषय वस्तु विशेषज्ञ रमन सिंह गौतम, वरिष्ठ विषय वस्तु विशेषज्ञ रामबिहारी सिंह निरंजन, पटल सहायक(आत्मा) चेतराम निरंजन सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी/सदस्य एवं प्रतिनिधि विकास पथ स्वंय सहायता समूह, बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान से वासुदेव सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed