{"_id":"aba4575da8b1bb91af156c9029daf726","slug":"agriculture-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि का मुआवजा दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि का मुआवजा दिया जाए
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अवधेश निगम को सौंपा। इसमें ग्राम चढ़रऊ के किसानों को अब तक ओलावृष्टि का मुआवजा दिलाए जाने और जैविक खेती के लिए चुने गए गांव में यहां के किसानों को शामिल किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि सूखा के कारण गांव के किसान पलायन कर रहे हैं, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों को जल्द मुआवजा दिलाया जाए और जैविक खेती के चुने गए गांवों की सूची में ग्राम चढ़रऊ को भी शामिल किया जाए। गांव में मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए एक सप्ताह में गांव में चौपाल लगाई जाए।
इसके अलावा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में विभिन्न विभागों में एससी/एसटी /ओबीसी के रिक्त पदों पर भर्ती करने, शहरी क्षेत्र के किसानों को फसल क्षति की राशि और बीमा राशि देने, महरौनी नाराहट रोड को जल्द बनवाने, ग्राम जमुनिया में बिजली लगवाए जाने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सरजू प्रसाद पटेल, जितेंद्र सिंह, रामस्वरूप पटेल, पवन कुमार, फूल सिंह, अजुददी, दयाराम, शिमला अहिरवार, द्वारका प्रसाद, खितई, प्रह्लाद, जयराम, खिलान सिंह, सुंदर, परशुराम अहिरवार आदि उपस्थित रहे।