फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Agriculture department raided 37 fertilizer shops, took 11 samples

कृषि विभाग ने खाद की 37 दुकानों पर मारे छापे, 11 नमूने लिए

Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department raided 37 fertilizer shops, took 11 samples
ललितपुर। बुधवार को खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने 37 दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें 11 खाद की दुकानों से नमूना लिया। दो दुकानों पर रेट बोर्ड लगा न पाए जाने पर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जनपद में खाद की कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने संस्थागत व निजी क्षेत्र के 37 थोक, फुटकर दुकानों और गोदामों पर कार्रवाई की। जिसमें सदर तहसील में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने तीन दुकानों से खाद के नमूना लिए।
विज्ञापन

तहसील तालबेहट में जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने टीम के साथ उर्वरक के पांच नमूने लिए और तहसील महरौनी में भूमि संरक्षण अधिकारी ने उर्वरक के तीन नमूने लिए गए। इस तरह कुल 11 उर्वरक की दुकानों पर सैंपल भरे गए। इस दौरान दुकानों पर रेट बोर्ड व स्टॉक बोर्ड न होने पर दो विक्रेता मे. महावीर ट्रेडर्स तालबेहट व मे. सिमिरिया ट्रेडर्स महरौने को चेतावनी दी गई। निरीक्षण के समय जिन उर्वरक विक्रेताओं द्वारा कृषकों को उनकी जोत बही/खतौनी के आधार पर उर्वरक का वितरण नहीं किया जा रहा था, उन्हें निर्देश दिए कि कृषक से जोत बही/खतौनी लेकर ही खाद को निर्धारित दाम में विक्री करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान किसानों को शांतिपूर्वक उर्वरक का विक्रय करना पाया गया। साथ ही बताया कि विक्रय केंद्रों पर उर्वरक का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed