फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Against 14784, 14219 candidates took the exam, 565 abstained.

Lalitpur News: 14784 के सापेक्ष 14219 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 565 ने किया किनारा

Sun, 18 Feb 2024 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Against 14784, 14219 candidates took the exam, 565 abstained.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को 14 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। प्रथम दिन की परीक्षा में 14784 के सापेक्ष 14219 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 565 ने इससे किनारा कर लिया। पहली पाली में 7392 के सापेक्ष 7099 परीक्षार्थी शामिल और 293 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7392 के सापेक्ष 7120 परीक्षार्थी शामिल व 272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम-एसपी सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे।
परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से केंद्राें के बाहर परीक्षार्थी जुट गए। सुबह 10 बजे से पूर्व परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल होने दिया गया। इससे पूर्व परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली की परीक्षा दो घंटे तक चली और दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे समाप्त हुई। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए डीएम-एसपी सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहे और परीक्षा का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

पहले दिन परीक्षा में कोई गड़बड़ी देखने को नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही परीक्षा का जायजा पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम के जरिए अधिकारी लेते रहे। इसके साथ पुलिस का खुफिया तंत्र, क्यूआरटी टीमें, एसओजी, सर्विलांस टीम सॉल्वर व गड़बड़ी फैलाने वालों को खोजती रही। न तो कोई सॉल्वर मिला और न ही गड़बड़ी करने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नहीं दिखा जैमर का प्रयोग, परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल चलाते दिखे लोग
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बताया गया था कि परीक्षा केंद्र पर जैमर का उपयोग किया जाएगा और मोबाइल नेटवर्क को ब्लॉक किया जाएगा। लेकिन, परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थियों के परिजन व साथी मोबाइल फोन का उपयोग करते रहे।
--------
परीक्षा केंद्र के बाहर ही जुटे रहे लोग
परीक्षा केंद्र के आसपास लोग एकत्रित न हो सकें, इसके लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन, पुलिस कर्मचारी खानापूर्ति करते देखे गए। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट व बाउंड्रीवाल के पास परीक्षार्थियों के साथ आए उनके परिजन व साथी मौजूद रहे। पुलिस ने उन्हें हटाना तो दूर टोकना भी मुनासिब नहीं समझा।
--------
नहीं दिखा आसमान में ड्रोन उड़ता
परीक्षा से पूर्व दावा किया जा रहा था कि जहां स्थलीय सुरक्षा चाक चौबंद रखी जाएगी, वहीं आसमान से ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। लेकिन, पहले दिन शनिवार को आसमान में ड्रोन उड़ता नहीं दिखा। परीक्षा कराने के लिए जिम्मेदार विभाग के दावे हवा हवाई रहे।
---------
प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की सूची
परीक्षा केंद्र का नाम - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
जीआईसी ललितपुर - 480 - 464 - 16
जीजीआईसी ललितपुर - 384 - 372 - 12
वर्णी जैन इंटर कॉलेज - 456 - 437 - 19
सुधा सागर इंटर कॉलेज - 480 - 464 - 16
दीवान रघुनाथ सिंह - 480 - 461 - 19
एसडीएस विद्यालय - 480 - 465 - 15
शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र सीरोनजी - 480 - 459 - 21
रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा- 384 - 365 - 19
किसान इंटर कॉलेज बिरधा - 480 - 463 - 17
भगवान आदिनाथ कॉलेज - 504 - 485 - 19
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी- 1032 - 987 - 45
नृसिंह विद्या मंदिर पनारी - 480 - 461 - 19
बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन - 792 - 761 - 31
मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट - 480 - 455 - 25
योग - 77392 - 7099 - 293
--------------
दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की सूची
परीक्षा केंद्र का नाम - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
जीआईसी ललितपुर - 480 - 465 - 15
जीजीआईसी ललितपुर - 384 - 368 - 16
वर्णी जैन इंटर कॉलेज - 456 - 440 - 16
सुधा सागर इंटर कॉलेज - 480 - 461 - 19
दीवान रघुनाथ सिंह - 480 - 464 - 16
एसडीएस विद्यालय - 480 - 464 - 16
शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र सीरोनजी - 480 - 462 - 18
रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा - 384 - 366 - 18
किसान इंटर कॉलेज बिरधा - 480 - 463 - 17
भगवान आदिनाथ कॉलेज - 504 - 487 - 17
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी - 1032 - 987 - 45
नृसिंह विद्या मंदिर पनारी - 480 - 472 - 08
बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन - 792 - 764 - 28
मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट - 480 - 457 - 23
योग - 77392 - 7120 - 272
------------
परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों के अनुभव
फोटो-14- रोशनी
परीक्षा काफी अच्छी गई। केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक थीं। प्रश्न काफी सरल आए थे। उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हो जाऊंगी।- रोशनी, ग्राम बिलाटा
--------
फोटो-15
कैप्शन - गीता, साढूमल
पूर्व में की गई तैयारी से परीक्षा में काफी मदद मिली। प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल आसान थे। कुल मिलाकर काफी अच्छा गया है। संभावना है कि परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे।-गीता, साढूमल
--------
फोटो-16
कैप्शन - शोभित दुबे, कन्नौज
काफी समय से पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा था। इसके लिए काफी पढ़ाई की। परीक्षा काफी अच्छी रही।-शोभित दुबे, कन्नौज
---------
फोटो-17
कैप्शन - शिवा, रसूलाबाद
पुलिस में भर्ती होने की तैयारी में जुटा था। प्रवेश परीक्षा काफी अच्छी गई है। प्रश्नपत्र सरल आए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही।-शिवा, रसूलाबाद

------
फोटो-52 परीक्षा के दौरान लाइन से जाते परीक्षार्थी
सघन तलाशी के बाद घुस सके परीक्षार्थी
तालबेहट। श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। मुख्य गेट पर सघन तलाशी और प्रवेश पत्र चेक होने के बाद परीक्षार्थी केंद्र में घुस सके। चेकिंग दल के सदस्य लगातार निगाह रखे रहे। परीक्षा केंद्र पर एसडीएम राजबहादुर, सीओ फायर ब्रिगेड, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद्र सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इधर, परीक्षा के चलते शनिवार को पूरे दिन झांसी ललितपुर मार्ग पर चलने वाली बसों और ट्रेनों में सवारियों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed